आगरालीक्स …आगरा में 48 घंटे बाद पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, हर कोई जानना चाहता है कि आगरा को पीएम क्या देंगे, भीड कितनी रहेगी और क्या होगा कार्यक्रम।
सुबह 11 बजे पहुंच जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी नौ जनवरी बुधवार को आगरा के कोठी मीना बाजार में पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, वे सुबह 11 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे। वहां से सीधे कोठी मीना बाजार आएंगे। यहां पांच हजार करोड की घोषणाएं करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे, दोपहर 1 40 बजे वे आगरा से रवाना हो जाएंगे।
मंच से किसान से लेकर कारोबारियों को करेंगे संबोधित
चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी यूपी के किसानों से लेकर कारोबारियों को संबोधित करेंगे, उनके लिए घोषणाएं और चुनावी वायदे भी किए जाएंगे, साथ ही 2019 में दोबारा से पीएम बनाने के लिए बडी संख्या में भाजपा को लोकसभा की सीट के लिए भी कहा जाएगा।
5000 करोड की योजनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणाओं में सबसे बडा प्रोजेक्ट गंगाजल प्रोजेक्ट है, यह पुरानी सरकार में शुरू हुआ था और भाजपा सरकार में गंगाजल शहर में आ चुका है तो चुनावी घोषणा में शामिल किया गया है, सीवेज सिस्टम, एसएन में 220 बेड की सुपर स्पेशलिटी विंग, सिविल एन्क्लेव की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की जाएगी।