आगरालीक्स.. आगरा में भाजपा के सह मीडिया प्रभारी को पत्नी की हत्या के मामले में अरेस्ट किया गया है।
एटा के थाना जलेसर अंतर्गत गांव गुदाऊ निवासी राधेश्याम गौर किसान हैं। उनकी बेटी नेहा उर्फ बेबी (30) की शादी 29 नवंबर 2017 को ई-ब्लाक, शास्त्रीपुरम निवासी रितिक चौहान पुत्र श्याम सिंह के साथ हुई थी। पति भाजपा के बिचपुरी ब्लाक का सह मीडिया प्रभारी है। गुरुवार को नेहा ई ब्लॉक शास्त्रीपुरम स्थित घर में संदिग्ध हालत में म्रत मिली थी, ससुरालीन मौके से भाग गए थे। नेहा के परिजनों का आरोप है कि रितिक पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। रुपये नहीं देने पर नेहा की हत्या कर दी। इस मामले में पिता ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि नेहा के शव का पोस्टमार्टम डाक्टर के पैनल से कराया गया है। वीडियोग्राफी भी कराई गई है। मामले की जांच सीओ हरीपर्वत एएसपी अभिषेक कर रहे हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घर से साक्ष्य जुटाए थे। ससुरालियों ने बताया था कि नेहा ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाई है।