आगरालीक्स …आगरा में चुनाव से पहले बसपा में विरोध शुरू हो गया है, बसपा की आपात बैठक के दौरान कार्यालय के बाहर सुनील चित्तौड और आगरा सुरक्षित सीट से बसपा के प्रत्याशी मनोज सोनी के पुतले फूंके गए, इसके बाद कार्यकर्ता और पुतला फूंके रहे लोगों में मारपीट हो गई।
आगरा में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष डा भारतेंद्र अरुण को हटाकर रविंद्र पारस वाल्मीकी को बना दिया गया, इसके बाद शनिवार को बसपा के मंडलीय कार्यालय, कालिंदी विहार पर आपात बैठक बुलाई गई। इसकी जानकारी होते ही कुछ लोग बसपा के मंडलीय कार्यालय के बाहर मुख्य जोन इंचार्ज सुनील चित्तौड और आगरा सुरक्षित सीट से प्रभारी बनाए गए मनोज सोनी का पुतला लेकर पहुंच गए। इन दोनों के खिलापफ नारेबाजी की, स्थानीय स्तर पर बसपा के अच्छे नेता होने के बाद भी बाहरी प्रत्याशी मनोज सोनी को चुनाव लडाए जाने का विरोध किया। पुतला फूंकने के दौरान विवाद के बाद मारपीट हो गई। मीडिया से मुख्य जोन इंचार्ज संतोष आनंद का कहना है कि कुछ बाहरी लोगों ने इस तरह की हरकत की है, बसपा में कार्यकर्ता अनुशासन में रहते हैं और कोई विरोध नहीं है।
