आगरालीक्स ..आगरा में छत पर खेल रही बच्ची को बंदर काटने लगे, वह छत से नीचे गिर गई, बच्ची के सिर में चोट आई है।
आगरा के थाना अछनेरा के गांव महुअर निवासी ओमप्रकाश की पांच साल की पुत्री संजू छत पर खेल रही थी। छत पर बंदरों का झुंड आ गए। बंदरों ने संजू पर हमला बोल दिया, वह भागने लगी, इसी दौरान नीचे गिर गई, उसके सिर में चोट आई है। बंदर के हमले से 14 दिन के बच्चे और महिला की मौत
12 नवंबर 2018 की रात को सिकंदरा के रुनकता में मां की गोद से 14 दिन के सनी को बंदर खींच कर ले गया था, उसके सिर और मुंह को बंदर ने चबा लिया, इससे उसकी मौत हो गई थी। इससे कुछ घंटे बाद ही बाबूपाडा कागरोल निवासी 60 वर्षीय भूरन देवी पत्नी शिव सिंह सोलंकी रात 12 बजे टॉयलेट करने गईं थी, बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया, बंदर उनके पैर से मांस नोंच कर ले गए। इससे उनके पैर से खून बहने लगा, गंभीर हालत में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
24 घंटे पहले मां की गोद से 14 दिन के बच्चे को छीन ले गया बंदर, मौत
12 नवंबर 2018 को आगरा में दिल दहला देने वाली घटना, बंदर ने मां की गोद से 14 दिन के बच्चे को छीन लिया, बंदर ने बच्चे का मुंह चबा दिया, लोगों ने पीछा किया, बंदर बच्चे को छोड कर भाग गया। इससे 14 दिन के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से कोहराम मचा हुआ है, इस घटना से लोग दहशत में हैं।
सिकंदरा के रुनकता में सोमवार रात नौ बजे योगेश की पत्नी नेहा 14 दिन के बेटे सनी को कमरे में दूध पिला रही थी। मेन गेट खुला था। कमरे का दरवाजा भी बंद नहीं था। अचानक बंदर आया। नेहा कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बंदर ने बच्चे पर झपट्टा मारा और बच्चा छीन ले गया। उसके सामने ही बंदर ने दांतों से बच्चे की गर्दन पर काटा, बंदर बच्चे को मुंह में दबाकर भाग गया। नेहा की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग बंदर के पीछे भागे।