आगरालीक्स… आगरा में विधानसभा चुनाव लड चुके बसपा नेता सहित तीन के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना सदर पुलिस मामले में पुलिस जांच कर रही है। एसएसपी के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस का कहना है कि पीडित महिला के खिलाफ ही आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पंचायत के बाद किया गैंगरेप
महिला का आरोप है कि उसके ससुर की हत्या कर दी गई थी। इसमें उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। आरोपी उस पर पहले से बुरी नजर रखते थे। 14 दिसंबर, 2018 को घर के लोग पंचायत कर रहे थे। इस दौरान तीनों आरोपियों ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। पीडिता ने महिला ने अपने घरवालों को बताया। इ 23 दिसंबर, 2018 को मलपुरा क्षेत्र में परिवार के लोगों ने पंचायत में यह बात रखी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मुकदमे में अन्य आरोप भी लगाए गए हैं। महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बाद में एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया। मामले में एसपी सिटी को जांच के आदेश किए गमहिला की तहरीर पर राहुल, रामसेवक और उसके भाई उमेश सेंथिया मुकदमा दर्ज किया गया। उमेश सेंथिया विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है।
महिला पर ससुर को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप
मीडिया से इंस्पेक्टर सदर का कहना है कि महिला के ससुर दो महीने पहले एक पार्क के पास पड़े मिले थे। उनकी मौत हो गई थी। मामले में महिला के खिलाफ ही आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। दुष्कर्म के मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।