आगरालीक्स… आगरा में कमर और पीठ दर्द से कराह रहे युवा, बुजुर्ग और महिलाओं के लिए अच्छी खबर, बोन हॉस्पिटल, प्रतापपुरा में विशेषज्ञ चिकित्सक परामर्श देंगे। यहां 17 फरवरी को जेपी हॉस्पिटल के सहयोग से रीढ की हडडी जांच शिविर लगाया जा रहा है। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक परामर्श देंगे।
कमर दर्द, पीठ दर्द की समस्या आम हो चुकी है, रीढ की हडडी यानी स्पाइन सर्जरी कंसल्टेंट डॉ देवाशीष शर्मा ने बताया कि हर दूसरे व्यक्ति को कमर दर्द और पीठ दर्द की समस्या हो रही है। यह बदली जीवनशैली, बैठने और गाडी ड्राइव करने के गलत तरीके और घंटों मोबाइल पल लगे रहने से हो रहा है। प्रारंभिक स्टेज में दर्द की समस्या कुछ दवाएं, जीवनशैली में बदलाव और कुछ व्यायाम से ठीक हो जाती है लेकिन इसे नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। ऐसे केस में स्पाइन सर्जरी तक करनी पडती है।
सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक शिविर
कमर दर्द और पीठ के दर्द के लिए मरीजों के लिए 17 पफरवरी को सुबह 10 से 2 बजे तक बोन हॉस्पिटल, पुराना आरटीओ बिल्डिंग प्रतापपुरा आगरा में शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में जेपी हॉस्पिटल के डॉ सौरभ रावल एग्जीक्यूटिव कंसल्टेंट स्पाइन एवं डिपफॉर्मिटी करेक्शन, जेपी हॉस्प्टिल नोएडा और डॉ देवाशीष शर्मा कंसल्टेंट स्पाइन सर्जरी परामर्श देंगे। 100 रुपये के पंजीकरण पर परामर्श के साथ जांच भी की जाएगी।
यहां करें संपर्क

परामर्श के संबंध में फोन नंबर 9719418231 पर संपर्क कर सकते हैं।