आगरालीक्स ..आगरा में बडी घटना, आगरा कैंट स्टेशन के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक में चोर घुसे, स्ट्रॉग रूम का गेट काट दिया, कैश से भरी सेफ को तोडने कीशिश की लेकिन सेफ नहीं तोड सके। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं, पुलिस जांच कर रही है।
आगरा में आगरा कैंट स्टेशन के पास डीआरएम कार्यालय परिसर में एसीबीआई की ब्रांच है, यहां मरम्मत कार्य चल रहा है। रविवार को बैंक कर्मी मरम्मत कार्य देखने के लिए पहुंचे। बैंक के अंदर घुसते ही होश उड गए, बैंक के स्ट्रॉग रूम के ताले टूटे हुए थे।
दो नकाबपोश बदमाश बैंक में घुसे
बैंक अधिकारियों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, सीसीटीवी कैमरे देखे गए। कैमरे में शनिवार रात त ढाई बजे दो नकाबपोश बदमाश बैंक में घुसते नजर आ रहे हैं। उनके पास बेल्डिंग मशीन और कटर भी था। चोर छत से होते हुए खिड़की से अंदर बैंक में घुसे। उन्होंने सबसे पहले स्ट्रांग रूम के गेट के ताले काटे। इसके बाद कैश की सेफ को बेल्डिंग मशीन और कटर से तोड़ने की कोशिश की। मगर, चोर सेफ काटने में सफल नहीं हो सके।
एक घंटे बैंक में रहे
2 .30 बजे बैंक में घुसे और रात 3 .30 बजे तक बैंक में रहे, करीब एक घंटे तक बदामश बैंक में रहे। मैनेजर एसएस वर्मा ने पुलिस को बताया कि सेफ में तकरीबन 12 लाख रुपये कैश रखा हुआ था, चोर सेफ का लॉक नहीं तोड सके, इसलिए कैश बच गया। इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं है। चोर बैंक के पीछे दीवार के सहारे रस्सी की मदद से छत पर आए। खिड़की से अंदर प्रवेश कर गए। उन्होंने फाल सीलिंग भी तोड़ दी। बैंक का अलार्म नहीं बजा। कैश चोरी होने से बच गया है। चोर रेकी करके आए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।