आगरालीक्स… आगरा रीजन में बेकाबू स्कोर्पियों ने एक के बाद एक छह बाइक में टक्कर मारी, दो की मौत। एक अन्य हादसे में साड के सामने आने से हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसे के बाद से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के शिकोहाबाद, फीरोजाबाद में रविवार को स्कोर्पियो बस से टकराने के बाद बेकाबू हो गई। सामने चल रही एक के बाद एक छह बाइक को स्कोर्पियों ने चपेट में ले लिया,हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर घायल हो गए हैं। पुलिस ने स्कोर्पियो सवारों को पकड लिया है।
साड के सामने आने से बाइक सवार दो की मौत
आगरा के ताजगंज के धांधूपुरा प्लांट के पास बाइक सवार दो युवक आगरा से अपने गांव बाइक से जा रहे थे, सडक पर अचानक से सांड़ आ गया। बाइक साड से टकरा गई, दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों की मौत हो गई। म्रतकों की शिनाख्त करभना निवासी श्याम सिंह और रमेश के रूप में हुई।