आगरालीक्स… आगरा के सटोरिया परिवार पर बडी कार्रवाई, श्याम बोहरा, उनकी पत्नी, बेटा और भाई सहित छह के कुर्की आदेश चस्पा किए गए हैं।
एक महीने में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कुर्की कर दी जाएगी।
आगरा के पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी निवासी श्याम बोहरा को सात जुलाई 2018 को पुलिस ने पकड़ा था। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जानलेवा हमला, आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में श्याम बोहरा की पत्नी राखी बोहरा, बेटा वत्सल बोहरा, प्रतीक बोहरा, चंद्रेश अंकल उर्फ चंद्रेश जैन निवासी पार्श्वनाथ पंचवटी, शैलेश अग्रवाल उर्फ निक्की निवासी कोमल अपार्टमेंट, लोहिया नगर और अंकित अग्रवाल निवासी लोहिया नगर (बल्केश्वर) भी नामजद थे।
कुर्की आदेश चस्पा
श्याम बोहरा के अलावा अन्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। सभी फरार हैं। पुलिस ने कोर्ट में आरोपियों की कुर्की के लिए प्रार्थना पत्र दिया। केस की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर थाना मंटोला शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने आरोपियों के घरों की कुर्की की उद्घोषणा का आदेश जारी कर दिया है। आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा भी कर दिया गया।
फाइल फोटो