आगरालीक्स… आगरा में भीषण हादसा, बाइक पफुटपाथ से टकराई, हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
देवरी रोड सदर निवासी सनी अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था। बिजलीघर चौराहे के पास बाइक फुटपाथ में जा घुसी, तेज आवाज को सुनकर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां सनी पुत्र हरिश्चंद्र और सनी पुत्र बनवारी लाल निवासी देवरी रोड सदर की मौत हो गई। घायल अमिताभ उर्फ अमित की हालत गंभीर है।
फाइल फोटो