Tuesday , 16 June 2026
Home टॉप न्यूज़ FIR lodged against BSP candidate Guddu Pandit for violation of Model code of conduct in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

FIR lodged against BSP candidate Guddu Pandit for violation of Model code of conduct in Agra

85

आगरालीक्स… आगरा में बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित पर मुकदमा दर्ज किया गया है, गुडडू पंडित के खिलाफ स्टेटिक ​मजिस्ट्रेट द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से सपा बसपा रालोद गठबंधन से बसपा के श्री भगवान शर्मा उपर्फ गुडडू पंडित प्रत्याशी हैं। सोमवार को गुडडू पंडित क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए गाडियों का का​िफला लेकर निकले, गाडियों पर हूटर लगे हुए थे। इस मामले की शिकायत प्रशासन से की गई, इस मामले में स्टेटिक मजिस्ट्रेट भीम सिंह द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वीडियो हो रहा वायरल
आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से गठबंधन के बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित का वीडियो वायरल हो रहा है, वह अलग अंदाज में वोट मांग रहे हैं।
आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से सपा बसपा रालोद के गठबंधन से बसपा ने गुडडू पंडित उर्फ भगवान शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर भाजपा से राजकुमार चाहर और कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर प्रत्याशी हैं। बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित द्वारा वोट मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो हो रहा वायरल
एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित वोट करने की अपील करने पहुंचे, उनसे ग्रामीण ने गांव में बिजली कनेक्शन नहीं है, इस पर गुडडू पंडित ने कहा कि एक दिन में कनेक्शन हो जाए तो, ग्रामीण भी हक्का बक्के रह गए। उन्होंने कहा कि हम वोट दे देंगे, इसके बाद गुडडू पंडित ने कुछ अलग अंदाज में कहा, यह स्वार्थ की बात है, इसके बाद उन्होंने कहा कि कल आ जाना।
पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को हरा चुके हैं गुडडू पं​डित

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का गढ़ कहे जाने वाले डिबाई में उन्हीं के बेटे राजवीर सिंह को हराकर विधायक बने श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर लोकसभा चुनाव 2019 में मायावती ने सियासी दांव खेला है। आपराधिक छवि के बावजूद मायावती ने गुड्डू पंडित को ऐन वक्त पर फतेहपुरी सीकरी से प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार को उन्होंने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित मूलरूप से गौतमबुद्धनगर के गांव गिझौड़ के रहने वाले हैं। वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर डिबाई विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह को हराकर गुड्डू पंडित ने राजनीति में कदम रखा था।गुड्डू पंडित ने कल्याण सिंह का गढ़ कहे जाने वाले डिबाई में उन्हीं के बेटे को हराया। वो भी लगातार दो बार। वर्ष 2012 में उन्होंने सपा के टिकट पर फिर जीत हासिल की। इस बार भी उन्होंने राजवीर सिंह को हराया था। इस बार वो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए, उन्हें बीच में ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में गुड्डू पंडित ने भाजपा से टिकट मांगी, लेकिन भाजपा ने टिकट नहीं दिया। इस पर उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ा। इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जमानत भी जब्त हो गई। अब लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर अपनी किस्मत अजमाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 15000 visitor in three day Food & Expo in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के फूड एक्सपो में सामने आया कि रसोई में...

बिगलीक्स

Agra Live News: 70 Patients of 7 state operate in Bone Hospital, Prtappura, Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के बोन हॉस्पिटल में सात राज्यों के 70...

बिगलीक्स

Agra Live News: Divission Assistant Commissioner (drug) & Drug Inspector Agra transfer

आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में छापेमारी से मची खलबली के बाद...

बिगलीक्स

Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews

आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की...

error: Content is protected !!