आगरालीक्स.. आगरा में खुशनुमा हुए मौसम में मतदान करने वालों को आफर दिए जा रहे हैं, रेनबो हॉस्पिटल, सिकंदरा और मल्होत्रा नर्सिंग होम एमजी रोड पर उंगली पर मतदान करने वाली स्याही दिखाने पर दो दिन फ्री हेल्थ चेकअप किया जाएगा।
आगरा में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, बुधवार रात को हुई बूंदाबांदी के बाद निकली धूप में लोग सुबह सात बजे से पोलिंग बूथ पर पहुंच गए हैं। पोलिंग बूथ के बाहर लगी लाइन लंबी होती जा रही है, कुछ ही देर में लंबी हो गई है। मतदान करने के लिए बुजुर्गों से लेकर युवा लाइन में लगे हुए हैं, मतदान का उत्साह लोगों में दिखाई दे रहा है। आगरा की दोनों सीटों के लिए शाम छह बजे तक मतदान होना है।
फ्री हेल्थ चेकअप

रेनबो हॉस्पिटल, सिकंदरा के निदेशक डॉ नरेंद्र मल्होत्रा का कहना है कि मतदान पफीसद बढने पर जनप्रतिनिधि चुनने में सहभागिता बढेगी, इसके लिए 18 अप्रैल को आगरा में मतदान करने वाले लोग 19 और 20 अप्रैल को दो दिन रेनबो हॉस्पिटल, सिकंदरा और मल्होत्रा नर्सिंग होम एमजी रोड पर पफ्री हेल्थ चेकअप करा सकते हैं, यह प्रयास है आगरा में मतदान फीसद बढाने का।
आगरा लोकसभा सीट- नौ
फतेहपुरसीकरी सीट- 15
आगरा सुरक्षित सीट
मनोज सोनी- बसपा
एसपी सिंह बघेल- भाजपा
प्रीता हरित- कांग्रेस
रामजीलाल- पीस पार्टी
चंद्रपाल- आदर्श समाज पार्टी
राजा वाल्मीकि- राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी
हिमांशी- लोक गठबंधन पार्टी
बाबूलाल- निर्दलीय
हसनूराम – निर्दलीय
फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट पर उम्मीदवार
राजकुमार चाहर- भाजपा
राजबब्बर- कांग्रेस
श्रीभगवान शर्मा- बसपा
गुल चमन- वंचित समाज इंसाफ पार्टी
मनीषा सिंह- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया
विजय सिंह- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
सर्वेश कुमार- भारतीय मजदूर जनता पार्टीे
सादाब नूर- आदर्श समाज पार्टी
सत्येंद्र बघेल- आम जनता पार्टी इंडिया
नरेश कुमार- निर्दलीय
पुरुषोत्तम दास- निर्दलीय
अनिल कुमार कुशवाहा- निर्दलीय
आरती शर्मा- निर्दलीय
थॉमसन मैसी- निर्दलीय
राम बहोरी निर्दलीय