आगरालीक्स..आगरा में कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर ने कहा कि मतदाता सूची में नाम होने के बाद भी वोट नहीं डालने दिया जा रहा है, इस तरह की शिकायतें आ रहीं हैं, यह देश के साथ बेईमानी है और देश का नुकसान है। सेल्फी प्वाइंट तक मोबाइल ले जाने पर रोक पर भडक रहे मतदाता। वोट डालने के बाद मतदाताओं में सेल्फी लेने का है क्रेज।
कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर
गुरुवार सुबह सात बजे से आगरा में मतदान हो रहा है, आगरा की पफतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर अपना वोट डालने के लिए राधा बल्लव इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि तमाम मतदाता ऐसे हैं जिन्हें वोट डालने से रोक दिया गया, उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम है लेकिन वोट नहीं डालने दिया। यह बेईमानी हो रही है, इससे देश का नुकसान होगा।
सेल्फी प्वाइंट तक नहीं ले जाने दे रहे मोबाइल
पोलिंग बूथ पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं लेकिन यहां तक मतदाताओं को मोबाइल नहीं ले जाने दिया जा रहा है, इससे युवा मतदाताओं में आक्रोश है।
आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों में 33.50 लाख वोटर हैं। 19 लाख पुरुष और 15 लाख महिला वोटर हैं। इन दोनों सीटों पर 24 प्रत्याशी हैं। 16 हजार दिव्यांग वोटर हैं। दस हजार सर्विस वोटर हैं।जिले में 180 थर्ड जेंटर वोटर हैं। आगरा लोकसभा सीट पर 136 और फतेहपुरसीकरी में 275 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
सुबह सात से आठ बजे के बीच आगरा जिले में हुआ मतदान 7 फीसद
पहले दो घंटे में सुबह नौ बजे तक हुआ मतदान
एत्मादपुर 11
आगरा कैंट 12
आगरा दक्षिण 10
आगरा उत्तर 10
आगरा ग्रामीण 11
फतेहपुर सीकरी 11
खेरागढ 12 44
पफतेहाबाद 13
बाह 9
जलेसर 15 8
आगरा लोकसभा सीट- नौ
फतेहपुरसीकरी सीट- 15
आगरा सुरक्षित सीट
मनोज सोनी- बसपा
एसपी सिंह बघेल- भाजपा
प्रीता हरित- कांग्रेस
रामजीलाल- पीस पार्टी
चंद्रपाल- आदर्श समाज पार्टी
राजा वाल्मीकि- राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी
हिमांशी- लोक गठबंधन पार्टी
बाबूलाल- निर्दलीय
हसनूराम – निर्दलीय
फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट पर उम्मीदवार
राजकुमार चाहर- भाजपा
राजबब्बर- कांग्रेस
श्रीभगवान शर्मा- बसपा
गुल चमन- वंचित समाज इंसाफ पार्टी
मनीषा सिंह- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया
विजय सिंह- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
सर्वेश कुमार- भारतीय मजदूर जनता पार्टीे
सादाब नूर- आदर्श समाज पार्टी
सत्येंद्र बघेल- आम जनता पार्टी इंडिया
नरेश कुमार- निर्दलीय
पुरुषोत्तम दास- निर्दलीय
अनिल कुमार कुशवाहा- निर्दलीय
आरती शर्मा- निर्दलीय
थॉमसन मैसी- निर्दलीय
राम बहोरी निर्दलीय