आगरालीक्स.. आगरा में पहले चार घंटे में रिकॉर्ड मतदान, दूल्हा दुल्हन से लेकर बुजुर्ग और युवाओं में वोट डालने का उत्साह, शहर से लेकर देहात में मतदान करने वालों की लगी लंबी लाइन। पहले चार घंटे में आगरा सुरक्षति सीट पर रिकॉर्ड 24 फीसद से अधिक मतदान हुआ है।
गुरुवार को आगरा में आगरा सुरक्षित और फतेहर सीकरी सीट के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। सुबह पोलिंग बूथ पर दूल्हा और दुल्हन वोट डालने के लिए पहुंच गए, उन्हें देखते ही लाइन में लगे लोगों ने पहले वोट डालने का मौका दिया, वोट डालने के बाद दुल्हन ने कहा कि आप भी वोट डालें और लोकतंत्र में अपनी सहभागिता करें, यह जश्न का पर्व है।
आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों में 33.50 लाख वोटर हैं। 19 लाख पुरुष और 15 लाख महिला वोटर हैं। इन दोनों सीटों पर 24 प्रत्याशी हैं। 16 हजार दिव्यांग वोटर हैं। दस हजार सर्विस वोटर हैं।जिले में 180 थर्ड जेंटर वोटर हैं। आगरा लोकसभा सीट पर 136 और फतेहपुरसीकरी में 275 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

सुबह सात से आठ बजे के बीच आगरा जिले में हुआ मतदान 7 फीसद
पहले दो घंटे में सुबह नौ बजे तक हुआ मतदान 12 फीसद
सुबह 11 बजे तक मतदान 24. 51 फीसद
एत्मादपुर 14, 26
आगरा उत्तर 10, 22. 21
आगरा कैंट 07 , 22
आगरा दक्षिण 10. 05, 24. 10
जलेसर 15. 8, 29. 90
फतेहपुर सीकरी लोकसभा
आगरा ग्रामीण 11, 28. 37
फतेहपुर सीकरी 11, 22
खेरागढ 12 .44, 27
फतेहाबाद 13, 23
बाह 9 , 17
जलेसर 15. 8
आगरा लोकसभा सीट- नौ
फतेहपुरसीकरी सीट- 15
आगरा सुरक्षित सीट
मनोज सोनी- बसपा
एसपी सिंह बघेल- भाजपा
प्रीता हरित- कांग्रेस
रामजीलाल- पीस पार्टी
चंद्रपाल- आदर्श समाज पार्टी
राजा वाल्मीकि- राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी
हिमांशी- लोक गठबंधन पार्टी
बाबूलाल- निर्दलीय
हसनूराम – निर्दलीय
फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट पर उम्मीदवार
राजकुमार चाहर- भाजपा
राजबब्बर- कांग्रेस
श्रीभगवान शर्मा- बसपा
गुल चमन- वंचित समाज इंसाफ पार्टी
मनीषा सिंह- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया
विजय सिंह- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
सर्वेश कुमार- भारतीय मजदूर जनता पार्टीे
सादाब नूर- आदर्श समाज पार्टी
सत्येंद्र बघेल- आम जनता पार्टी इंडिया
नरेश कुमार- निर्दलीय
पुरुषोत्तम दास- निर्दलीय
अनिल कुमार कुशवाहा- निर्दलीय
आरती शर्मा- निर्दलीय
थॉमसन मैसी- निर्दलीय
राम बहोरी निर्दलीय