आगरालीक्स… आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, सात की मौत से कोहराम मचा हुआ है। घायलों को सैपफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घायलों को देखने के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात को दिल्ली से वाराणसी जा रही प्राइवेट स्लीपर बस ने मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी, तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, भीषण हादसे में प्राइवेट बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस में पफंसे शव और घायलों को बाहर निकाला।
बालिका सहित सात की मौत
हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हुई है, म्रतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव

हादसे की जानकारी होने पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव सैपफई मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वहां भर्ती घायलों से मिले और इलाज के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। शोभिक पुत्र कमल निवासी त्रिपुरा कोतवाली अगरतला, श्रेया गुप्ता, शुभम गुप्ता ओर सरोज गुप्ता निवासी बनारस, राकेश पुत्र हरिकिशन निवासी पाली राजस्थान, शिशिर गुप्ता व अपर्णा गुप्ता निवासी लखनऊसाक्षी गुजराती, अयूब गुजराती निवासी बनारस, अवनीश पुत्र सुखराम, निवासी गाजीपुर, अरुण कुमार पुत्र चन्दमा दुबे निवासी शादियाबाद गाजीपुर का सैपफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।