आगरालीक्स… आगरा में सजी भीमनगर में 62 लाख रुपये के गबन में समिति के सचिव सहित 5 पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोप है कि इन्होंने चंदे में आए पैसे का हिसाब नहीं दिया है और करीब 62 लाख रुपये का गबन कर दिया।
इसके लिए पंचायत बुलाई गई, हिसाब मंगाने पर धमकी देने लगे। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस जांच कर रही है।
साल 2018 में जगदीशपुरा क्षेत्र में भीमनगरी आयोजन हुआ था, नंद किशोर भीमनगरी के अध्यक्ष थे। वहीं, बहादुर सिंह को सचिव, जगदीश बाबू पिप्पल को महामंत्री, शिवनरायन सेहरा को संयोजक, प्रेम सिंह उर्फ भोलू को उपाध्यक्ष और निहाल सिंह को मंच व्यवस्थापक के पद पर नियुक्त किया गया। आरोप है कि इन पांचों पदाधिकारियों ने चंदे के लिए 114 रसीद बुक छपवाई गईं थीं। 104 बुकों का उक्त लोगों ने हिसाब जमा कराया।हिसाब नहीं दिया। रसीद बुक भी जमा नहीं कराई हैं। समाज के लोगों की बैठक में 1403000 रुपये दे दिए, जबकि रसीदों के बारे में बताया कि खो गई हैं।
पंचायत में दी धमकी
इस मामले में पंचायत हुई। इसमें उक्त लोगों ने चंदे का हिसाब देने से मना कर दिया। उनसे गालीगलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। नंद किशोर का कहना है कि रसीद बुकों में 62 लाख रुपये का चंदा इकट्ठा हुआ था। आरोपियों ने धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली। पुलिस ने धारा बलवा, धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और मानहानि के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस विवेचना कर रही है।