Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra, 3rd hot city of UP, Temperature crosses 42 degree
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra, 3rd hot city of UP, Temperature crosses 42 degree

102

आगरालीक्स… आगरा प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा, आज भी सुबह से आसमान से आग बरसने लगी है, सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, दोपहर में छुटटी के समय पारा तेवर में होगा, गर्मी से बेहाल बच्चे दोपहर दो बजे के बाद घर पहुंचेंगे।
आगरा में तापमान लगातार बढ रहा है, बुधवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री और न्यूनतम 24.9 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह आगरा प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अधिकतम तापमान लगातार बढ़ेगा, 30 अप्रैल को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पहुंचने की आशंका है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान
बांदा 44. 2
झांसी 43 .7
आगरा 42 .3
प्रयागराज 42. 2
अलीगढ 41. 2
तापमान होने लगा घातक
तापमान बढने से हीट एग्जोस्ट की समस्या होती है। इसमें सिर में दर्द, आंखों में चुभन और पैरों में जकड़न होने लगती है। इसके बाद भी धूप में ज्यादा देर खड़े रहते हैं तो थर्मोस्टेट काम करना बंद कर देता है। इससे शरीर का तापमान 105 से 106 डिग्री तक पहुंच जाता है। शरीर से पसीना आना बंद होने लगता है, चक्कर आने के बाद बेहोश हो जाते हैं। इसके बाद भी धूप में रहते हैं तो हीट स्ट्रोक से मौत तक हो सकती है।
आईएमडी

25-Apr 26.0 42.0 Clear sky
26-Apr 26.0 43.0 Clear sky
27-Apr 26.0 43.0 Clear sky
28-Apr 27.0 44.0 Clear sky
29-Apr 27.0 44.0 Sunny Day
30-Apr 27.0 45.0 Sunny Day

हीट स्ट्रोक के लक्षण

’>>शरीर का तापमान 101 से 104 फारेनहाइट तक पहुंचना।

’>>अधिक तापमान के कारण बेहोशी आना।

’>>बार-बार प्यास लगना।

’>>चेहरा लाल, सिर दर्द, जी मचलाना और उल्टियां होना।

ये करें

’>>शरीर को ठंडा करें। बर्फ की पट्टियां रखें।

’>>कमरे में पंखे, कूलर चला लें

’>>डीहाइड्रेशन से बचाने के लिए ग्लूकोज और ओआरएस का घोल लेते रहें।

’>>धूप से बचें और तरल पदार्थो का सेवन ज्यादा करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Weather forecast for 22nd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 22nd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ईरान...

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

error: Content is protected !!