आगरालीक्स… आगरा के लिए बडी राहत, हादसों का कट बन चुकी गुरुद्वारा गुरु का ताल क्रांसिंग पर फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है, इससे पैदल और दो पहिया वाहन चालक जा सकेंगे और हादसे की आशंका नहीं रहेगी।
आगरा दिल्ली हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है, इसके लिए निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुद्वारा गुरु का ताल क्रोसिंग पर वाहन एक तरफ से दूसरी तरफ आते हैं, इससे यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसे में नेशनल हाईवे अर्थारिटी ने हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल क्रांसिंग पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, यहां एनएच का पहला फुट ओवर ब्रिज बनेगा। इसके बाद हाईवे पर अबुल उलाह दरगाह सहित अन्य जगह पर फुट ओवर ब्रिज बनेगा।