आगरालीक्स… आगरा की ओर से आ रही मालगाड़ी के 4 वैगन बिरलानगर स्टेशन (ग्वालियर) के पास पटरी से उतर गए। इससे कई घंटे से अप एवं डाउन ट्रैक बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आवश्यक दिशा-निर्देश ART आदि जारी कर दिए गए हैं। घटनास्थल के लिये अधिकारियों की टीम रवाना हो गई । यातायात को सामान्य करने का कार्य तेजी से जारी है। डिरेलमेण्ट के कारण रेल संचालन में परिवर्तन की जानकारी दी गई है।
ग्वालियर के पास बिरला नगर में मालगाड़ी डिरेल होने से दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन है देरी से चल रही हैं । डाउन ट्रेक को चालू कर दिया गया है। अप ट्रेक को चालू करने का काम चल रहा है । यात्रियों की सुविधाओं के लिए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा हेल्प डेस्क खोली गई है।
gwalior helpline no. 07512432797
07512432849
Jhansi helpline no.
05102440787
05102440790