आगरालीक्स… आगरा में यमुना किनारा रोड पर जाम लगा हुआ है, काफी देर से वाहन फंसे हुए हैं, इससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानी हो रही है। हालांकि शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है।
आगरा में जाम बडी समस्या बन चुका है, सुबह से लेकर रात तक जाम लगा रहता है। शुक्रवार सुबह से ही यमुना किनारा रोड पर जाम लग गया। जाम में वाहन पफंस गए, गर्मी में जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो गया। यमुना किनारा रोड पर जाम लगने के बाद लोग लिंक रोड से निकलने लगे, इससे जीवनी मंडी, बेलनगंज में भी जाम लग गया।