आगरालीक्स… आगरा में नर्स दीदी अलग अंदाज में दिखाई दी, मॉडल की तरह रैंप पर कैटवॉक किया। अस्पताल, दवाओं, दुःख-दर्द और बीमारियों के बीच मरीजों के लिए एक मनोरंजक माहौल बनाने की कल्पना रविवार को रेनबो हाॅस्पिटल में सच हुई। दूसरों की बीमारी में उनकी सच्ची हमदर्द बनने वालीं नर्सों ने जब रैंप पर जलवा बिखेरा तो तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा।

12 मई यानि विश्व नर्स दिवस नोबल नर्सिंग सेवा की शुरूआत करने वालीं फ्लोरेंस नाइटेंगिल के जन्मदिवस पर दुनिया भर में हर साल विश्व नर्स दिवस मनाया जाता है। रेनबो हाॅस्पिटल और मल्होत्रा नर्सिंग एन्ड मैटरनिटी होम में भी इस दिन नर्सों को समर्पित कई कार्यक्रम आयोजित हुए। सर्वप्रथम फ्लोरेंस नाइटेंगिल के जन्मदिवस को केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। इसमें खास था फैशन शो। यूनिफाॅर्म के साथ ही देशी-विदेशी परिधानों में जब नर्सेज ने रैंप पर कैट वाॅक किया तो कहीं से नहीं लग रहा था कि यह प्रोफेशनल नहीं हैं। नर्सों को समर्पित इस दिन पर अस्पताल के डाॅक्टरों और प्रबंधक मंडल ने भी उनका साथ दिया। अस्पताल के निदेशक डा. नरेंद्र मल्होत्रा, डा. केशव मल्होत्रा, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डा. राजीव लोचन शर्मा, डा. शैमी बंसल, डा. मनप्रीत शर्मा, डा. आहद, डा. सुजाता सिद्धार्थ, डा. पूजा, महाप्रबंधक राकेश आहूजा, आरएस शर्मा, सुदीप पुरी, लवकेश गौतम आदि ने नर्सिंग स्टाॅफ के साथ रैंप वाॅक किया। इसके साथ ही गीत-संगीत, अंताक्षरी, नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मंच को विशेष प्रकार की सतरंगी रोशनी से सजाया गया था। हाॅस्पिटल स्टाॅफ के साथ ही मरीजों और तीमारदारों ने भी मनोरंजक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।
अस्पताल के निदेशक डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि नर्सें रोगियों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके काम में उनसे काफी अपेक्षा की जाती है। अक्सर उन्हें नाइट शिफ्ट्स भी करनी पड़ती हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पडे़ इसके लिए जरूरी है कि कार्यस्थल पर हर रोज उनके लिए 30 मिनट की मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएं। डा. राजीव लोचन शर्मा ने विश्व नर्स दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर केशवेंद्र सिसौदिया, जगमोहन गोयल, विश्वदीपक, नवनीत उपाध्याय, सचिन, विशाल, मनोज, खुशी, वारिद, शिल्पा, शिवांगी, रिंकी आदि मौजूद थे।