आगरालीक्स.. आईपीएल 2019 की खिताबी भिडंत में आगरा जीतेगा, चेन्नई सुपरकिंग और मुंबई इंडियन में से जो भी टीम फाइनल जीते, उसमें आगरा के खिलाडी अहम भूमिका में रहेंगे, दिल की धडकनों को तेज करने वाला आईपीएल 2019 का फाइनल रविवार को कुछ कुछ ही देर में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होगा।
रविवार रात आठ बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग और रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियन के बीच खिताबी मुकाबला होगा। इस टीम में गेंदबाद निर्णायक भूमिका में होंगे, खास बात यह है कि दोनों टीमों में आगरा के खिलाडी खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग में गेंदबाजी का दारोमदार आगरा के दीपक चाहर पर है तो मुंबई की जीत में आगरा के खिलाडी राहुल चाहर का अहम किरदार होगा।
चेन्नई की जीत का गणित
चेन्नई के स्पिनर हरभजन सिंह, रविंद्र जडेजा सहित अब तक 55 विकेट ले चुके हैं। चेन्नई के तेज गेंदबाज आगरा के दीपक चाहर ने 19 विकेट हासिल किए हैं। चेन्नई की चौथी बार खिताबी उम्मीद का दारोमदार इन चारों गेंदबाजों पर रहेगा। ऐ
मुंबई इंडियन को गेंदबाजों से उम्मीद
टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बल्ले के साथ गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। पांड्या ने अब तक 14 विकेट लिए हैं। मुंबई के लेग स्पिनर आगरा के राहुल चाहर ने 12 और लेफ्ट ऑर्म स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने 11 विकेट लिए हैं।