आगरालीक्स… आगरा के एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के बेटे दिव्यांश को एनएसयूआई के पदाधाकिरयों ने बैट और स्टंप से पीटा, एनएसयूआई के पदाधिकारियों का आरोप है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं, उनकी ही पिटाई की गई, दौडा दौडा कर पीट। इसके बाद मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव को पकडकर पुलिस को सौंप दिया है, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव शर्मा सहित तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
एससी आयोग के अध्यक्ष व सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया विवि के खंदारी परिसर में रहते हैं, यहां कुलपति आवास के सामने पार्क में कठेरिया का बेटा गोलू उपर्फ दिव्यांश अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। आरोप है कि गेंद्र मैदान के पास खडे एनएसयूआई के पदाधिकारी सतीश के लग गई, इस पर उन्होंने दिव्यांश की बेट और स्टंप से पिटाई लगा दी, इसे देख कठेरिया की सुरक्षा में लगे जवान आ गए। उन्होंने सतीश को पकड लिया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव शर्मा भाग खडा हुआ, सतीश को पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में थाना न्यू आगरा प्रभारी का कहना है कि दिव्यांश के मामा शंभू की तहरीर पर सतीश, गौरव शर्मा सहित तीन अज्ञात पर जानलेवा मारपीट, बलवा और एससी एसटी में मुकदमा दर्ज किया है।
कठेरिया के सुरक्षा कर्मियों ने पीटा
एनएसयूआई के गौरव शर्मा का आरोप है कि वे खंदारी परिसर में थे, पार्क में कुछ लोग क्रिकेट खेल रहे थे, वहां से छात्राएं जा रहीं थी, उनसे क्रिकेट ना खेलने के लिए कहा, इसके बाद कठेरिया के सुरक्षा कर्मियों ने बेट और स्टंप से पिटाई लगाई, सतीश जान बचाने के लिए भागा तो उसे पकड लिया, वह चौकी पहुंचा गया वहां भी उसे पीटा, इस मामले में एनएसयूआई द्वारा आंदोलन किया जाएगा।