आगरालीक्स… आगरा में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता को महिला ब्लैकमेल कर रही थी, इससे परेशान होकर उन्होंने सुसाइड की कोशिश की, वे अस्पताल में हैं, उनकी तबीयत में सुधार है।
लोहामंडी जोन के अधिशासी अभियंता राजेंद्र आर्य सिकंदरा में कैलाश मोड़ स्थित जल संस्थान के सरकारी आवास में अकेले रहते हैं। रविवार शाम पांच बजे बाद उन्होंने अपने आवास में ही नींद की गोलियां खा लीं। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर उन्हें दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
महिला कर रही थी ब्लैकमेल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजेंद्र आर्या का सिकंदरा में सरकारी आवास है, सरकारी आवास में ही एक महिला रहती है, आरोप है कि महिला अधिशासी अभियंता को ब्लैकमेल कर रही है, उनके साथ कई बार धक्का मुक्की कर चुकी है और उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे वे परेशान थे और सुसाइड करने का कदम उठाया।
सुसाइड नोट में यह लिखा
अधिशासी अभियंता ने सुसाइड नोट में लिखा है मैं राजेंद्र कुमार एक बेहद खराब इंसान हूं। 700-750 कर्मचारियों के परिवार में मुङो अकेला नितांत अकेला छोड़ दिया है। मेरी समस्या ऐसी विकराल समस्या नहीं है, जिसका कोई रास्ता न निकले। मैं आगरा में अपने को नितांत अकेला महसूस कर रहा हूं और अब इस लड़ाई से हा रहा हूं। अब में जो कुछ भी निर्णय ले रहा हूं वह गलत है। परंतु अब मेरे पास यही रास्ता है।