आगरालीक्स…आगरा होते हुए पाकिस्तान जा रहे छह बांग्लादेशी आगरा कैंट स्टेशन से पकडे गए हैं। यूपी एटीएस को बांग्लादेशियों से पूछताछ में अहम जानकारी मिली हैं, इनके पास से दस्तावेज के साथ ही पाकिस्तान की सिम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मिले हैं।
यूपी एटीएस ने आगरा कैंट स्टेशन पर रविवार को केरला एक्सप्रेस के पहुंचते ही घेर लिया, एटीएस ने छह बांग्लादेशियों को पकडा है। इसके पास से पाकिस्तानी सिमकार्ड, भारतीय आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। ये अटारी बॉर्डर सिक पार कर पाकिस्तान जाने के लिए निकले थे। एक आरोपी से इलेक्ट्रिक तार काटने वाला कटर बरामद।
कई सालों से तमिलनाडू में रह रहे थे बांग्लादेशी
पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों में हबीबुर रहमान पुत्र वहाब अली, निवासी मंझपुरा, पो-बीरमोहन, थाना कलकेनी, जिला मदारीपुर, बांग्लादेश। जाकिर हुसैन, उर्फ रोमी पुत्र दुलाल, निवासी ग्राम अराईहजर, पोस्ट-बलियापाड़ा, थाना रूपगंज, जनपद नारायणगंज, बांग्लादेश। मो.काबिल पुत्र अब्दुल सुभान, निवासी बसनेया, थाना खानसामा, बांग्लादेश, कमालुद्दीन पुत्र जमशेद अली, निवासी उसमानी नगर, जनपद सिलेट, ताईजुल इस्लाम पुत्र कालू मियां, निवासी, पुरुरा, लिटोन विश्वास, उर्फ लिटन मियां पुत्र मुबीश अलाम, निवासी बिलासपुर थाना व पोस्ट जायेदीप पुर बांग्लादेश हैं। ये
कई वर्षों से तमिलनाडु के त्रिपुर में रह रहे थे और वहां
कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे आरोपी।
एजेंसियों का दबाव बढ़ने पर भारत से भागने की फिराक में थे, चार बार पाकिस्तान भागने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।