आगरालीक्स.. आगरा के अस्पतालों की इमरजेंसी में आईसीयू, आपरेशन थिएटर और वार्ड में एक्सपायर दवाएं मिल रहीं हैं। इन्हें मरीज को लगाने पर जान का खतरा है, दो अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. एसके राहुल ने बताया कि सोमवार को न्यू मां भगवती हॉस्पिटल, भगवान टॉकीज की इमरजेंसी में जीवनरक्षक इंजेक्शन एट्रॉपिन बेहोश करने के लिए लगाई जाने वाली एलपी नीडिल एक्सपायर डेट की मिली हैं। आइसीयू में इंजेक्शन भी एक्सपायर डेट के जत किए गए हैं। हास्पिटल में पांच मरीज भर्ती थे, 36 साल की रिंकी और 28 वर्षीय हर विलास का ऑपरेशन किया गया था। किस डॉक्टर ने आपरेशन किया, यह नहीं बताया। हॉस्पिटल में मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी है।

25 की जगह 30 बेड
डिप्टी सीएमओ डॉ. एसके राहुल ने बताया कि अमृत चाइल्ड केयर मेटरनिटी होम, न्यू आगरा में 25 बेड स्वीकृत हैं, लेकिन 30 बेड थे। बेसमेंट में जनरल वार्ड में 17 और प्राइवेट वार्ड में 4 बेड थे। यहां से ऑपरेशन थिएटर और प्रसव कक्ष में एक्सपायर इंजेक्शन और ऑइंटमेंट जब्त किया गया है। बीएचटी अधूरी थी, बायो मेडिकल वेस्ट का सही तरह से निस्तारण नहीं किया जा रहा था। स्टाफ प्रशिक्षित नहीं था, बेसमेंट में चार बच्चे भर्ती थे। बेसमेंट से वार्ड हटाने के साथ ही अन्य कमियों के लिए नोटिस दिया गया है।
