आगरालीक्स.. ढाई साल की बिटिया टिंकल की हत्या कर शव कूडेदान में डालने वाले को पब्लिक में खडा कर फांसी देने की मांग उठ रही है, आगरा से लेकर बॉलीवुड में जस्टिस फॉर टिंकल को लेकर टवीट किए जा रहे हैं।
अलीगढ़ के थाना टप्पल में ढाई साल की बच्ची टिंकल, पुत्री बनबारी लाल शर्मा 30 मई को घर के बाहर से खेलती हुई लापता हो गई थी। 31 मई को टिंकल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 2 जून की सुबह काननूगोयान से एक गली छोड़कर कोट मोहल्ले में महिला सफाईकर्मी ने कूड़े के ढेर से कपड़े के एक बंडल को कुत्तों को खींचते हुए देखा। कपड़े की गठरी खोलकर देखी गई तो उसमें टिंकल का क्षत-विक्षत शव मिला।
10 हजार रुपये के कर्ज के विवाद में मासूम की हत्या
बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि कोट मोहल्ले निवासी जाहिद पर उनके दस हजार रुपये थे। रुपये मांगने पर उससे विवाद हुआ। 30 जून को जब बच्ची खेलते हुए जाहिद के दरवाजे पर पहुंच गई तो उसे बिस्कुट देने के बहाने अपने घर में ले गया। फिर उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को भूसे की बुर्जी में दबा दिया। जब उसमें से दुर्गंध आई तो शव को बाहर लाकर फेंक दिया गया। यह खुलासा मासूम टिंकल की हत्या में गिरफ्तार दोनों आरोपियों जाहिद व उसके दोस्त असलम ने किया है।
गल चुका था शव, आगरा लैब में विसरा की होगी जांच
टिंकल का शव गल चुका था, उसका एक हाथ नहीं मिला, इस मामले में देश भर में लोगों में आक्रोश है और वे टिंकल के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे है।
गुस्से में बॉलीवुड, फांसी देने की मांग
अनुपम खेर ने की दोषी को पब्लिक में खडा कर फांसी देने की मांग

अनुपम खेर ने जस्टिस फॉर टिकंल शर्मा का पोस्टर हाथ में लेकर टिवीट किया है, उन्होंने लिखा है कि तीन साल की बच्ची के रेप से गुस्सा के साथ शर्मिंदगी महसूस हो रही है, दोषी को पब्लिक में खडा कर फांसी लगा देनी चाहिए, इस जघन्य अपराध के लिए यही सजा हो सकती है। मैं मांग करता हूं जस्टिस फॉर टिंकल शर्मा

शिखर धवन
शिखर धवन ने टिवीट में लिखा है बहुत दुखी हूं एक मासूम बच्ची के साथ क्रूर वारदात हुई है, दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
अभिषेक बच्चन

टिंकल शर्मा की हत्या के बारे जानकर गुस्सा है को ऐसा कैसे कर सकता है निशब्द हूं
सनी लियोन

सॉरी टिंकल आप इस दुनिया में नहीं हो जहां लोगों की इंसानियत मर चुकी है
डॉ कुमार विश्वास
कल्पना से परे है कि हैवानियत इतनी ज्यादा क्रूर कब हो गई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

अलीगढ़ की मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय और जघन्य घटना ने हिलाकर रख दिया है। हम ये कैसा समाज बना रहे हैं? बच्ची के माता-पिता पर क्या गुजर रही है ये सोचकर दिल दहल जाता है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।