आगरालीक्स …आगरा में कंपनी में कार्यरत युवती से दोस्ती के बाद रेप किया, आपत्तिजनक फोटो ले लिए, ब्लैकमेल कर क्रेडिट कार्ड से 8.75 लाख रुपये निकाल लिए।
थाना हरीपर्वत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र निवासी युवती चार साल पहले एक कंपनी में नौकरी करती थी। उसकी मुलाकात ट्रांसपोर्ट नगर निवासी नीतेश गुप्ता से हुई थी। आरोप है कि नीतेश ने युवती को बुलाया, उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। वह बेहोश हो गई, उसके साथ रेप, युवती के आपित्तजनक हालत के फोटो ले लिए।
होश आने पर युवती के विरोध करने पर वह उसे किया तो ब्लैकमेल करने लगा। युवती का यौन शोषण शुरू किया। उससे रुपयों की मांग भी करने लगा।
क्रेडिट कार्ड से निकाले रुपये
नीतेश ने युवती के खाते से क्रेडिट कार्ड बनवाकर अपने पते पर मंगवा लिया है। उसमें से 1.75 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से किश्त जमा करने के लिए कॉल आने पर युवती को पता चला। इससे पहले सात लाख रुपये युवती से ले लिए।
युवती को बीच रास्ते रोका, पुलिस ने दबोचा
छह महीने पहले युवती ने उसे मिलने से मना कर दिया। युवती एक शोरूम में नौकरी करने लगी। दो दिन पहले युवती रात में घर जा रही थी।
किदवई पार्क के पास आरोपी नीतेश ने रोक लिया। उसकी एक्टिवा की चाबी निकाल ली। मोबाइल भी छीन लिया। युवती के शोर मचाने पर लोग जुट गए। पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।
प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि धोखाधड़ी सहित दुष्कर्म, मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।