आगरालीक्स… अब बैंक परिवारों को चिन्हित कर लोन देंगी, जिससे वे खुद का रोजगार शुरू कर सकें, आगरा में शनिवार को यह जानकारी आर्यवर्त बैंक के अध्यक्ष एसबी सिंह ने रघुनाथ नगर स्थित आर्यवर्त बैंक में आयोजित ब्रांच मैनेजर कॉन्फ्रेंस में दी।
उन्होंने बताया कि सरकार की इसी नीति के तहत अब ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यवर्त में इलाहबाद यूपी बैंक ऑफ ग्रामीण को शामिल कर दिया गया है। 15 जिलों में सिमटी ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यवर्त अब नए नाम आर्यवर्त बैंक का विस्तार अब 26 जिलों में है। जिसमें 50 प्रतिशत भारत सरकार, 15 प्रतिशत उप्र सरकार और 35 प्रतिशत शेयर बैंक ऑफ इंडिया का होगा।
बताया कि भारत दुनिया की छठी अर्थवयवस्था बन चुका है। हमारे पास ऐसे रिसोर्स भी होन चाहिए जो वैश्विक स्तर पर व्यापार की आर्थिक सुविधाएं उपलब्ध करा सके। लक्ष्य भारतीय बैंकों को विश्व की टॉप 15 बैंकों में शामिल करने का है। इसके लिए कई नई सुविधाएं व योजनाएं भी ग्राहकों के लिए लाई जा रही हैं। आर्यवर्त स्टॉर मिशन में प्रत्येश शाखा को 180 परिवारों का चयन करना है। जिन्हें रोजगार के लिए 50 हजार से 3 लाख तक का ऋण सुविधा दी जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक केबी कटियार ने बताया कि इलाहबाद बैंक ऑफ ग्रामीण के शमिल होने के बाद आगरा जिले की 50 शाकाओं में 180 करोड की आरसी लम्बित हैं। इसके लिए तहसील व एसडीएम से मिलकर रिकवरी प्रोग्राम तैयार किया जा रहा है। इस सम्बंध में बैंक के अध्यक्ष एसबी सिंह ने जिलाधिकारी से भी मुलाकात की। कॉन्फ्रेंस में जिले की 50 शाखाओं के खाथा प्रबंधकों में मुख्य रूप से क्षेत्रीय प्रबंधक केबी कटियार, मुख्य प्रबंधक, जीएमओ अलीगढ़ कैलाश चंद्र, अरुण श्रीवास्तव, एससी दुबे, ऋषि कुमार शर्मा, मणिकांत कुलश्रेष्ठ, सुशील कुमार गर्ग, विशाल सिंह आदि मौजूद थे।
किसानों से सरकार खरीदेगी गेंहूं, सीधा खाते में पहुंचेगा पैसा
आगरा। मिनिमम सपोर्ट प्राइज (एमएसपी) योजना के तहत गेहूं की की फसल की सीधे सरकार द्वारा खरीद के लिए आर्यवर्त बैंक ने आगरा जिले में 10 हजार 223 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक केबी कटियार ने बताया कि यह किसान अब बैंक से परची कटवाकर सीधे क्रय केन्द्रों पर सरकार को गेहूं बेचेंगे और पैसा सीधे उनके खाते में पहुंचेगा। बिचौलियों का खेल खत्म होने से किसानों को लगभग 250 रुपए प्रति कुंतल का लाभ होगा। इसके लिए किसान अपना रजिस्ट्रेशन ऑन लाइन भी करा सकते हैं। बैंक के अध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि इस वर्ष हमने डेढ लाख किसानों के रजिस्ट्रेशन किए हैं। अगले वर्ष का लक्ष्य ढाई लाख होगा, जो किसानों की आय दोगुनी करने में मददगार होगा।