आगरालीक्स.. आगरा में प्रेमी युगल के शव मिले हैं, परिजन हत्या के आरोप लगा रहे हैं, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के कागरौल में गुरुवार सुबह युवक और युवती के शव मिले हैं, इन्हें प्रेमी युगल बताया जा रहा है। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था तो युवकी के गले पर निशान हैं। युवक के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है, प्रेमी युगल के शव मिलने की सूचना पर बडी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर से बुलाया था युवक
परिजनों ने बताया कि युवक धौलपुर में काम करता है, वह घर आया हुआ था, उसे युवती के परिजनों ने घर से बुलाया था। इसके बाद युवक की हत्या कर दी गई। युवक और युवती दोनों अलग अलग जाति हैं और एक ही गांव के हैं।