आगरालीक्स.. आगरा में अतिक्रमण ध्वस्त किए जा रहे हैं, गांधी नगर, नेहरु नगर में एक दुकान ढहाए जाने पर लोगों ने विरोध किया। पुलिस पफोर्स के पहुंचने के बाद मामला शांत हो सका। नगर निगम की टीम द्वारा नेहरू नगर और गांधी नगर में अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
आगरा में नगर निगम अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चला रहा है। गुरुवार सुबह नगर निगम की टीम गांधी नगर, नेहरू नगर पहुंची। यहां तिराहे पर एक दुकान है, जेसीबी से दुकान के बाहर के अतिक्रमण को ध्वस्त करने पर दुकानदार ने विरोध कर दिया। मामला तूल पकडता गया, स्थानीय लोग आ गए। अतिक्रमण ध्वस्त करने के विरोध की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
डूब क्षेत्र में चलना है अभियान
यमुना नदी के डूब क्षेत्र में अवैध मकान ध्वस्त किए जाने हैं। यमुना नदी के डूब क्षेत्र का मामला नेशनल ग्रीन टिब्यूनल (एनजीटी) में विचाराधीन है। दो साल के भीतर दो दर्जन मकानों पर कार्रवाई हो चुकी है। आठ मकानों को चिन्हित किया गया था। इन्हें स्वामियों को मकान खाली करने की नोटिस जारी किया जा चुका है। दरअसल,
छह साल पूर्व पर्यावरणविद् व समाजसेवी डीके जोशी ने एनजीटी में याचिका दायर की थी। उन्होंने 19 प्रोजेक्ट के यमुना नदी के डूब क्षेत्र में होने का दावा किया था। 13 प्रोजेक्ट बाहर आ चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर अब तक पांच बार डूब क्षेत्र का सर्वे हो चुका है।