आगरालीक्स… आगरा के सीडीओ रविंद्र कुमार मादंड को मथुरा का नगर आयुक्त बनाया गया है, आगरा के सीडीओ के पद पर नई तैनाती अभी नहीं की है। शासन ने गुरुवार देर रात 15 आइएएस अधिकारियों तबादले किए हैं। आगरा के सीडीओ रविंद्र कुमार मांदड़ को नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए प्रतीक्षारत देवेश चतुर्वेदी को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। नितिन रमेश गोकर्ण के पास अब लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव का ही दायित्व रह गया है। प्रमुख सचिव चीनी उद्योग व गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी को प्रमुख सचिव आबकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। प्रमुख सचिव आबकारी का भी काम देख रही कल्पना अवस्थी अब प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग के पद पर ही बनी रहेंगी।