आगरालीक्स… आगरा के क्यूवी इंटर कॉलेज की शिक्षिका और उनके बेटे की सडक हादसे में मौत हो गई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रोला में जा घुसी, गंभीर हालत में सैफई भर्ती कराया था। वहां, उनकी मौत हो गई। दोपहर में शिक्षिका और उनके बेटे के शव आगरा पहुंच जाएंगे। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज में शिक्षिका आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11 निवासी पूनम डिकोस्टा अपने बेटे साहिल और एक अन्य युवती के साथ कार से लखनऊ गए थे। वे शुक्रवार शाम को लखनऊ से आगरा लौट रहे थे। शिक्षिका पूनम का बेटा साहिल कार चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल, मैनपुरी क्षेत्र में उनकी कार आगे चल रहे ट्रॉला में जा घुसी। हादसे में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। तीनों को सैफई में भर्ती कराया गया।
सैफई में इलाज के दौरान शिक्षिका और बेटे की मौत
शिक्षिका पूनम और उनके बेटे साहिल सहित युवती का इलाज सैफई में चल रहा था। वहां, शनिवार सुबह शिक्षिका पूनम डिस्कोस्टा और उनके बेेटे साहिल की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। साथी शिक्षकों में शौक की लहर दौड पडी। शिक्षिका और उनके बेटे का शव शनिवार दोपहर में आगरा आ जाएगा।