आगरालीक्स.. आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि में कर्मचारी संघ के चुनाव में आज से घमासान मचेगा, 15 जुलाई को मतदान होगा और बुधवार से नामांकन होंगे।
आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ 2019 के चुनाव के लिए बुधवार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सह मंत्री और कोषाध्यक्ष सहित पांच पदों के लिए सुबह जुबली हॉल में नामांकन होगा। सुबह 10 से 12 बजे तक जुबली हॉल में नामांकन होगा, दोपहर एक बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी और दोपहर दो से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी, प्रत्याशियों की सूची 3 30 बजे से जुबली हॉल में प्रकाशित की जाएगी।
15 जुलाई को मतदान
15 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक जुबली हॉल में मतदान होगा और 1 30 बजे से मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
