आगरालीक्स ..आगरा में छात्रा के अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने वाले क्रिकेटर सहित दो को पुलिस ने अरेस्ट किया है।
आगरा में स्नातक की छात्रा के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो साथी छात्र परेशान कर रहे थे। इसमें से एक क्रिकेटर भी था। छात्रा के भाई ने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की, उन्होंने साइबर सेल को जांच के लिए लगाया।
48 घंटे का दिया था अल्टीमेटम
पुलिस ने बताया कि छात्रा को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया कि वह अपने घर से कैश लेकर आ जाए, ऐसा नहीं किया तो उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए जाएंगे। पुलिस ने कागारौल निवासी कृष्णा और शुभम को अरेस्ट कर लिया। कृष्णा क्रिकेटर है। पूछताछ में सामने आया है कि तीन साल पहले क्रष्णा, शुभम और छात्रा एक ही स्कूल में 11 वीं में पढते थे। क्रष्णा की छात्रा से दोस्ती थी, उसने अपने मोबाइल से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद से छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया तो उसकी तस्वीरें अन्य छात्रों को भेजने की धमकी देने लगा। छात्रा इसके बाद भी दबाव में नहीं आयी तो कृष्णा ने उसी स्कूल में पढऩे वाले अपने दोस्त शुभम को भी अश्लील तस्वीरें दे दीं। इसके बाद दोनों मिलकर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहे थे। वे दोनों छात्रा से दोस्ती जारी रखने का दबाव बनाने लगे। छात्रा के इन्कार करने पर फेसबुक पर फर्जी नाम से प्रोफाइल बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें परिजनों को पोस्ट कर दीं। पुलिस को पकडे गए दोनों युवकों के मोबाइल में एक दर्जन युवतियों की अश्लील फोटो मिले हैं।