आगरालीक्स.. आगरा में आज शाम होते ही बम बम भोले गूंजेगा, शाम को शिवालयों की परिक्रमा शुरू हो जाएगी, इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। घर से निकलने से पहले खबर पढ लें..
सावन के दूसरे सोमवार पर शहर के चारों दिशाओं में स्थित शिवालयों की परिक्रमा लगती है। वहीं, दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर मंदिर का मेला लगता है। शहर के चारों दिशाओं में बल्केश्वर, राजेश्वर, प्रथ्वीनाथ और कैलाश मंदिर हैं। इसके साथ ही श्री मनकाकमेश्वर और रावली मंदिर शहर के बीच में हैं।
शाम चार बजे से रूट डायवर्ट
परिक्रमा के लिए रविवार शाम से सोमवार परिक्रमा समाप्त होने तक रूट डायवर्ट किया गया है, इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
टैंपो और कार को क्लब चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा, क्लब चौराहा, सांई की तकिया चौराहे से कोई भी वाहन रावली मंदिर की तरफ नहीं जाएगा।
भगवान टॉकीज से क्लब चौराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को सेंट बैंक तिराहे से रोक कर निकाला जाएगा।
रोडवेज बसों के लिए
कानपुर से आने वाली बसों केा इनर रिंग रोड से रमाडा कट से तोरा चौकी से ईदगाह बस स्टैंड तक जाएंगी
दिल्ली मथुरा से आने वाली बसें पथौली होते हुए ईदगाह पहुंचेंगी।