आगरालीक्स… आगरा में एक फ्लैट में व्यापारी को प्रमिका के साथ उनकी बेटी और भतीजी ने पकड लिया, जमकर धुनाई लगाने के बाद चौथी मंजिल से नीचे सामान फेंक दिया। रात में हंगामा होने पर अपार्टमेंट में रह रहे लोग और पुलिस पहुंच गई, कई घंटे हंगामे के बाद पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के बल्केश्वर निवासी व्यापारी ने विजय नगर कॉलोनी में फ्लैट ले रखा है। वहां उसकी प्रमिका रहती है, रविवार रात को व्यापारी घर नहीं पहुंचा। उसकी बेटी अपने चेचेरी बहन के साथ फ्लैट में पहुंच गई। फ्लैट की खिडकी से पिता का प्रेमिका के साथ वीडियो बना लिया, इसके बाद गेट खोलने के लिए कहा, गेट खोलते ही मारपीट कर दी। हंगामा होने पर व्यापारी भाग खडा हुआ।
सामान चौथी मंजिल से नीचे फेंका
व्यापारी की बेटी और भतीजी ने युवती का सामान चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इस दौरान व्यापारी की बेटी और भतीजी का फ्लैट में रह रही अन्य युवती से विवाद हो गया, अपार्टमेंट के अन्य लोग भी आ गए, पुलिस को बुला लिया। यह मामला एक पार्षद के परिवार से जुडा हुआ था वे भी पहुंच गए। काफी देर हंगामे के बाद मामला शांत हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंस्पेक्टर हरीपर्वत का कहना है कि विवाद होने पर पुलिस पहुंची थी, दोनों पक्षों में समझौता हो गया।