आगरालीक्स.. आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन की बॉगियों को छोडकर इंजन आगे बढ गया, तेज झटका लगने से यात्रियों में खलबली मच गई, 30 मिनट तक ट्रेन खडी रही, इससे कई और ट्रेन भी प्रभावित हुई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह आठ बजे कोटा पटना एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई, ट्रेन के रवाना होते ही इंजन और बॉगियों को जोडने वाले ज्वाइंट यानी कपलिंग टूट गई, इससे बागी वहीं खडी रह गईं और ट्रेन का इंजन आगे बढ गया, ट्रैक पर कुछ दूर तक चलने के बाद लोकोपायलट ने इंजन को रोका। पीछे देखा तो ट्रेन की बागियां स्टेशन के पास खडी हुई थी।
30 मिनट खडी रही ट्रेन
कोटा पटना एक्सप्रेस ट्रेन की कपलिंग टूटने की सूचना पर रेलवे अधिकारी और कर्मचारी आ गए। इसके बाद कपलिंग जोडने का काम शुरू हुआ। इस मामले में मीडिया से पीआरओ एस के श्रीवास्तव आगरा रेल मंडल का कहना है कि सुबह करीब 8:08 मिनट पर कोटा पटना एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन से रवाना हुई, उसकी कपलिंग टूट गई। 30 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।