आगरालीक्स …आगरा की एक कॉलोनी में पहुंचे युवक ने नवविवाहिता पर चाकुओं से किया,, पडोसी महिला ने युवक को कमरे में बंद कर दिया, उसने खुद को चाकू मार लिए, दोनों की हालत गंभीर है, दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की कॉलोनी में एक परिवार रहता है, उनकी बेटी की तीन महीने पहले शादी हुई थी। वह कुछ दिन पहले ही सावन में अपनी मां के पास आ गई थी। शुक्रवार दोपहर में युवती घर में थी, उसकी मां कपडे धो रहीं थी, इसी दौरान एक युवक घर में पहुंचा, उसने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। युवती की चीख सुनकर पडोस में रहने वाली महिला आ गई। महिला ने उसे पकडने की कोशिश की तो वह कमरे में घुस गया।
कमरा का गेट कर दिया बंद
महिला ने कमरे का गेट बंद कर दिया, बडी संख्या में भीड जुट गई। इसे देख कमरे में बंद युवक ने अपने पेट में चाकू मार लिया।, पुलिस के पहुंचने के बाद कमरा खोला गया, कमरे में युवक खून से लथपथ फर्श पर पडा हुआ था। युवक और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने क्यों हमला किया और वह कौन था, इसके लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।