आगरालीक्स ..आगरा की सडकों पर विद्युत पोल तिरंगे रंग की एलईडी लाइट से जगमगा रहे हैं। डेढ करोड के बजट से 883 पोल पर एलईडी लाइट लगाने के साथ ही सौंदर्यीकरण किया गया है।
बुधवार को स्पीड कलर लैब, संजय प्लेस पर मेयर नवीन जैन ने विद्युत पोल पर लगाई गई तिरंगे रंग की एलईडी लाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डेढ करोड के बजट से आगरा के प्रमुख मार्ग जिन पर यातायात अधिक रहता है व मार्ग फोरलेन अथवा चौड़ी सड़क युक्त हैं और पर्यटकों का आवागमन भी रहता है, उन मार्गो को सुन्दर करने के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश देने के लिए 883 विद्युत पोल पर तिरंगी एलईडी लाईट लगाई गयी हैं।