आगरालीक्स.. सीरियल ‘तेरा क्या होगा आलिया’ में कॉमेडी के साथ इमोशन और ड्रामा भी है, इसकी शूटिंग आगरा में हुई है। लेखक आगरा के हैं। यह सीरियल 27 अगस्त से सोनी सब टीवी पर दिखाया जाएगा। प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे सोनी सब पर होगा।
गुरुवार को होटल आईटीसी मुगल में आयोजित प्रेसवार्ता में आलिया का किरदार निभा रहीं अनुषा मिश्र और आलोक का किरदार निभा रहे हर्षद अरोरा ने कहा कि यह एक कपल की जिंदगी पर आधारित सीरियल है। इस सीरियल शादीशुदा कपल आलिया और आलोक की कहानी है। ये दोनों स्कूल के समय से प्यार करते थे, इसके बाद एक ही स्कूल में शिक्षक की नौकरी करने लगे। आलिया इतिहास की शिक्षक है उसे मिस आगरा का खिताब मिला था। प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने से वह परेशान है,आलोक पीटी टीचर बने हैं। सीरियल का
हर्षद अरोरा ने बताया कि आलोक का किरदार अपनी बीवी को बहुत प्यार करने वाला है। सीरियल में दिखाया जाएगा कि आलिया विभिन्न परिस्थितियों का सामना कैसे करती है। आगरा में पांच-छह दिन शूटिंग कर मजा आ गया। आगरा को चुनने पर उन्होंने कहा कि आगरा को टीवी पर अधिक एक्सप्लोर नहीं किया गया है। हमारे लेखक धर्मपाल ठाकुर आगरा के हैं। उन्हें आगरा का फ्लेवर, टेस्ट और जायका सब पता है। यहां ताज भी है, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसीलिए आगरा को चुना गया।