आगरालीक्स..( Rajni Saini Readers News)..स्मार्ट सिटी आगरा की एक यह भी तस्वीर है, अमर विहार फेज वन दयालबाग में गलत नाले के निर्माण से बारिश का गंदा पानी घरों में भर रहा है, कॉलोनीवासियों ने हर स्तर पर शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
आगरा की अमर बाग दयालबाग फेज वन के आक्रोशित लोगों का कहना है कि नाले का निर्माण गलत तरीके से कराया गया है, इससे बारिश में चार फीट तक गंदा पानी भर जाता है। आगरालीक्स डॉट कॉम को रजनी सैनी ने यह फोटो और शिकायतें भेजी हैं। उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है।
