आगरालीक्स ..आगरा के प्रिल्युड पब्लिक स्कूल में गूंजा फिट इंडिया, गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के हिस्सा रहे पंरपरागत खेलों एवं लोकनृत्यों को सम्मिलित किया गया।
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में छात्रों को अभियान से अवगत कराने एवं जोड़ने के लिए प्रबंध तंत्र द्वारा सभी छात्रों के लिए प्रार्थना सभा परिसर में व्यवस्था की गई। इस दौरान छात्रों ने इस मुहिम को आगे बढाने का संकल्प लिया, जिससे फिट इंडिया बन सके। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सीमित कर बाहर खेलने के लिए पे्ररित किया गया। उन्हें संदेश दिया गया कि दिनचर्या में कुछ समय निर्धारित करें, जिसमें वे घर से बाहर खुली एवं स्वच्छ हवा में मैदान में खेलना, टहलना, व्यायाम, आसन अवश्य करें।
फिट इंडिया मूवमेंट के शुभारंभ समारोह में फिटनेस के पारंपरिक तरीकों को अत्यंत मनमोहक रूप से प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्तुतकर्ताओं के साथ-साथ उन्हें तैयार करने वाले प्रशिक्षकों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने फिटनेस को स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। प्रिंसिपल याचना चावला आदि मौजूद रहे।