आगरालीक्स यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आगरा मंडल के मथुरा से विधायक हैं, उन्होंने बिजली की दर क्यों बढाई गईं, यह सोशल मीडिया पर समझाया है, आप भी जान लें।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की फेसबुक बॉल से
उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के भ्रष्ट शासनकाल में हुईं अनियमितताओं और कुप्रबंधन के कारण बिजली कंपनियां भारी घाटे में हैं। उनके कार्यकाल में सिर्फ बिजली की दरें बढ़ती थीं, आपूर्ति नहीं। भाजपा के कार्यकाल में बिजली आपूर्ति के घंटे ज्यादा बढ़े हैं, मगर बिजली कंपनियों की कमजोर वित्तीय स्थिति के दृष्टिगत दरों में आवश्यक वृद्धि को कम से कम रखने के प्रयास किए गए हैं।
इस बार बिजली की दरों में लगभग 11.50% की बढ़ोतरी करने के साथ 4.50% का रेग्युलेटरी सरचार्ज भी समाप्त किया गया है। इससे बिजली दरों में करीब 7.40% की ही वृद्धि हुई है। वहीं प्रदेश में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 28 माह में किए गए कार्यों से प्रदेश में 40% बिजली आपूर्ति बढ़ी है।