आगरालीक्स.. आगरा में डूब क्षेत्र में बनी कॉलोनियों को बडी राहत, मंगलम एस्टेट सहित पांच कॉलोनियों और राधा बल्लभ इंटर कॉलेज की डूब क्षेत्र में बनी बाउन्ड्री बॉल ही तोडी जाएगी। 31 मार्च तक एडीए को कार्रवाई कर कोट में दाखिल करनी है। इन मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट की बिक्री और खरीद से भी रोक हट जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मई 2015 में आगरा के आरटीआई एक्टिविस्ट डीके जोशी ने यमुना के डूब क्षेत्र में कॉलोनी बनाने पर एनजीटी में याचिका दायर की थी, इमसें 17 कॉलोनियों को बताया गया था, सर्वे के बाद पांच कॉलोनी और एक स्कूल को डूब क्षेत्र में पाया गया।
31 मार्च तक पेश करनी है रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट में सहायक अभियंता एडीए पंकज शर्मा के माध्यम से कहा गया है कि एनजीटी ने आदेश दिए हैं कि छह प्रोजेक्ट का जो भी हिस्सा डूब क्षेत्र में है उसे ही तोडा जाएगा, इसमें प्रोजेक्ट की बाउन्ड्री बॉल हैं, इन्हें भी तोडने के लिए बिल्डर को समय दिया जाएगा।
ये हैं छह प्रोजेक्ट
पुष्पांजलि हाइटस
कल्याणी हाइटस
मंगलम एस्टेट
तनिष्क राजश्री
गणपति वंडर सिटी
राधा बल्लभ स्कूल
फाइल फोटो