आगरालीक्स.. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने दो घंटे ओपीडी बंद रखीं, जूनियर डॉक्टरों ने छह सितंबर से प्रस्तावित हडताल स्थगित कर दी है, शुक्रवार को जूनियर डॉक्टर ओपीडी और वार्ड में मरीजों का इलाज करेंगे।
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा, मेरठ, झांसी सहित प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टर सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग कर रहे हैं, इसके लिए जूनियर डॉक्टरों ने दोपहर 12 से दो बजे तक काम ठप रखा, सांकेतिक कार्य बहष्किार करते हुए ओपीडी के गेट पर प्रदर्शन किया। जूनियर डॉक्टरों ने छह सितंबर से सामूहिक छुटटी पर जाने की चेतावनी दी थी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री से जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की वार्ता हुई, एसएन जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र चाहर ने पत्र जारी कर छह सितंबर से प्रस्तावित हडताल को स्थगित कर दिया है।
