आगरालीक्स.. आगरा के हाई प्रोफाइल डॉक्टर फैमिली में विवाद, डॉ अमित टंडन उनकी पत्नी पर छोटे भाई डॉ अनुराग टंडन पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। डॉ अनुराग टंडन को गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
आगरा में शुक्रवार को डॉ कमलेश टंडन के बडे बेटे डॉ अमित टंडन और छोटे बेटे डॉ अनुराग टंडन में घर में सीसीटीवी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि डॉ अमिट टंडन ने सीसीटीवी लगाने से डॉ अनुराग टंडन को रोक दिया, इसे लेकर विवाद बढ गया। डॉ अमित टंडन ने अपने कर्मचारी राहुल से घर में लगे सीसीटीवी हटाने के लिए कहा, आरोप है कि डॉ अमित टंडन की पत्नी डॉ वैशाली टंडन ने डॉ अनुराग टंडन को पकड लिया और डॉ अमित टंडन ने उनके सिर पर रोड से तबाडतोड हमला किया। इससे डॉ अनुराग टंडन के सिर में फ्रैक्चर हो गया, उन्हें गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल के आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है।
डॉ अमित टंडन, उनकी पत्नी सहित तीन पर मुकदमा
इंस्पेक्टर हरीपर्वत प्रवीन कुमार मान का मीडिया से कहना है कि डॉ अनुराग टंडन की पत्नी पारुल की तहरीर पर डॉ अमित टंडन, उनकी पत्नी डॉ वैशाली टंडन और कर्मचारी राहुल पर जानलेवा हमला की धारा में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
काफी समय से चल रहा विवाद
डॉ कमलेश टंडन के बडे बेटे डॉ अमित टंडन और उनकी पत्नी डॉ वैशाली टंडन स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, वे डॉ कमलेश टंडन हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर संचालित कर रही हैं। उनके छोटे बेटे डॉ अनुराग टंडन रेडियोलॉजिस्ट हैं, उनकी टंडन हॉस्पिटल परिसर में पैथोलॉजी लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर है। बताया जा रहा है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है।