आगरालीक्स.. आगरा के एसएसपी जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र हैं, वे आगरा के जेएनवी गए, छात्रों संग बॉस्केटबॉल खेली, उनके साथ अपने अनुभव और सफलता के लिए किस तरह मेहनत करें, यह साझा किया।
आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय में अपनी प्रारंभिक शिक्षा ली है, वे शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय कौलरा कला गए। यहां उन्होंने छात्रों को संबोधित किया, उन्हें आईएएस, आईपीएस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स दिए। कडी मेहनत और अनुशासन का मंत्र दिया, उन्होंने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया। इसके साथ ही छात्रों के साथ बॉस्केटबॉल भी खेली।