आगरालीक्स.. आगरा में वार्ष्णेय समाज ने राजनीति में भागेदारी की हूंकार भरी, कहा कि उनका समाज सरकार बना सकता है तो बदल भी सकता है।
आगरा में रविवार को अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफ़ेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि वाष्र्णेय समाज को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए | अधिवेशन में आगरा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, एटा, संभल, मुरादाबाद, बुलदशहर, बदायू, नोएडा, गाजियाबाद, मुजफरनगर, मेरठ, कासगंज जिलो के साथ-साथ उतराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, अंडमान निकोबार, पोर्टविलेयर, दिल्ली आदि प्रदेशों के प्रतिनिधि भी सम्मालित हुए | अधिवेशन मे वार्ष्णेय समाज के वार्षिक कार्यो पर महत्वपूर्ण निर्णय वरिष्ठ पधाधिकारियों द्वारा किया गया |
राष्ट्रीय महामंत्री नेमीचन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के पच्चीस प्रतिभाशाली व्यक्तियों को वार्ष्णेय रत्न, वार्ष्णेय गौरव, वार्ष्णेय भूषण, वार्ष्णेय श्री, वार्ष्णेय प्रतिभा की उपाधि से सम्मानित किया | वहीं 80 वर्ष के अधिक के पांच वृद्धो को सम्मानित भी किया गया | राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष घनश्याम वार्ष्णेय ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हेतु के समाज की निर्धन महिलाओ के लिए 6 सिलाई मशीन का वितरण किया गया | समाज के निर्धन छात्र-छात्रों को मंच से ढाई-ढाई हज़ार रुपए का वितरण किया गया | मध्य प्रदेश जन विकास पार्टी के प्रदेश सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि देश के विकास के लिए भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र होना चाहिए | समाज में कमजोर व्यक्ति चाहे वह राजनीती या शिक्षा के स्तर पर हो उनका भी जीवन स्तर सुधारने के लिए समाज के धनवान व प्रभावशाली भाई बंधू को आगे आना चाहिए |
यह प्रस्ताव हुए पारित
▪अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफ़ेयर एसोसिएशन के संगठन का व्यापक विस्तार करते हुए विभिन्न जिलों के अध्यक्ष मनोनीत किये गए |
▪समाज के वरिष्ठजनो, रक्तदाताओ, नेत्रदानदाताओ, देहदान दाताओ के साथ-साथ जलसंचय, पर्यावरण, बेटी बचाओ, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ जैसे अभियानो से जुड़े लोगो का भी सम्मान वार्षिक कार्यक्रमों के दौरान किया जाएगा |
▪अधिवेशन मे तय किया कि अभिभावकों की तीन बेटियाँ है उनको भी सम्मानित किया जाएगा |
ये रहे मौजूद
सांस्कृतिक कार्यक्रम सञ्चालन संजीव गुप्ता ने किया | निर्देशन नटरांजलि थेयटर आर्ट की अलका सिंह ने किया | मंच सञ्चालन श्रेया वार्ष्णेय तथा गणेश वार्ष्णेय ने किया | इस अवसर पर अध्यक्ष कामेश्वर दयाल ‘अलीगढ़’, कार्यकरणी अध्यक्ष सुरेश चन्द्र गुप्ता, राष्ट्रिय महामंत्री नेमीचन्द्र वार्ष्णेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष घनश्याम वार्ष्णेय, प्रमुख उद्योगपति डॉ० अशोक वार्ष्णेय टैटी गांव वाले, संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, संजीव गुप्ता, अशोक वार्ष्णेय हल्द्वान, ई० केपी कृषक, कैलाश चन्द्र, ई0 एससी वार्ष्णेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे |