आगरालीक्स.. आगरा के जिला अस्पताल के आपरेशन थिएटर में लगी आग, अपफरा तपफरी मच गई, कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
सोमवार सुबह जिला अस्पताल के ओटी के एक हिस्से से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने शोर मचा दिया, कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगी, कमरे में प्लास्टिक का सामान होने से आग सुलगने लगी, कर्मचारियों ने सूझबूझ से काम लिया और आग पर काबू पा लिया, दमकल की गाडी भी पहुंच गई हैं।